DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शिक्षक दिवस पर काको स्कूल पहुंचे पूर्व छात्र शकील काकवी, शिक्षकों को किया सम्मानित

Jehanabad News: शिक्षक दिवस पर काको स्कूल पहुंचे पूर्व छात्र शकील काकवी, शिक्षकों को किया सम्मानित
InShot_20261005_215048835

पूर्व शिक्षकों को याद कर हुए भावुक, विद्यार्थियों से कहा- सफलता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी भी जरूरी

जहानाबाद: काको अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर काको मिडिल एंड हाई स्कूल के पूर्व छात्र शकील अहमद काकवी सोमवार को वर्षों बाद अपने विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही उन्होंने छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया और अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

Digital Women Trust

इस दौरान शकील काकवी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा अपने छात्र जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, संस्कार और जीवन मूल्यों की सीख भी देते हैं।उन्होंने विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापकों स्वर्गीय अलाउद्दीन साहब और स्वर्गीय लखन शर्मा को श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही डॉ. जफरुल्लाह पलवी, मास्टर निसार, मास्टर यूसुफ, मास्टर नवल शर्मा, मास्टर कौशलेंद्र, मास्टर राजिंदर, मास्टर नरेंद्र, मौलवी कादिर, मास्टर महेश्वरी, मास्टर प्रेमाधर शर्मा और मास्टर जफर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों के प्रति आभार जताया।विद्यार्थियों को दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेशविद्यार्थियों से संवाद करते हुए शकील काकवी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल करना नहीं है। एक शिक्षित व्यक्ति को समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने और उनकी सीख को जीवन में उतारने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने या औपचारिक रूप से सम्मान करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पूर्व विद्यार्थियों को अपने पुराने शिक्षकों से संपर्क करना चाहिए, विद्यालय लौटना चाहिए और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर समाज को कुछ वापस देने का प्रयास करना चाहिए।

काकवी ने कहा कि जीवन में मिली सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम जीवन में जो कुछ भी बनते हैं, उस यात्रा में हम कभी अकेले नहीं होते। हमारे पीछे कोई न कोई शिक्षक जरूर होता है।”कार्यक्रम का समन्वय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमीन साहब और संगीत शिक्षक अलबेला साहब ने किया। वर्षों बाद पूर्व छात्र के विद्यालय लौटने से शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक माहौल बना रहा। शकील काकवी ने कहा कि विद्यालय में लौटना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और उन शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर था, जिन्होंने उनके जीवन की दिशा तय करने में भूमिका निभाई।

Jehanabad News: Former student Shakeel Kakvi visited Kako School on Teachers’ Day and honored the teachers.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़