DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में मनरेगा की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Review meeting of MNREGA in Jehanabad, instructions to speed up construction works

जहानाबाद,महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना के तहत संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की गई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जहानाबाद जिले में 75 खेल मैदानों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से 15 मैदानों का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 60 खेल मैदानों के निर्माण को तेज करने के लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावा, मनरेगा के तहत 08 जीविका भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिन्हें मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, 21 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अंचल अधिकारियों से NOC प्राप्त हो चुकी है और इन परियोजनाओं के शीघ्र प्रारंभ के लिए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में मानव दिवस सृजन, कार्यों की पूर्णता, NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम), Area Officer Apps के माध्यम से निरीक्षण, पौधारोपण सत्यापन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा राजेश कुमार, सहायक अभियंता मनरेगा, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता मनरेगा एवं पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News