Bageshwar: Viral Video Shows Spitting on Rotis, Public Outrage, Arrests Made
उत्तराखंड के बागेश्वर में एक विशेष समुदाय ने खाना बनाने के दौरान बहुत ही शर्मनाक हरकत की। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में बाहर से व्यापार करने आए समुदाय विशेष की दुकान पर थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों दुकानों को प्रशासन ने बंद कर दिया है। नगर पालिका के समीप बाहर से आए लोगों ने रेस्टोरैंट खोला है। इसमें मटन कोरोमा समेत नॉन वैज भोजन बन रहा है। गुरुवार की रात तंदूर में रोटी बनाने वाला एक युवक द्वारा रोटी में थूकने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल समेत अन्य संगठन मौके पर पहुंच गया। विहिप के बजरंग दल के जिला संरक्षक विजय परिहार ने मामले में कड़ी आपत्ति जताई। इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। मामला तूल पकड़ने लगा।
इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल संचालक सहित अन्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। बागेश्वर में इन दिनों उत्तरायणी मेला चल रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में लगने वाले मेलों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उत्तरायणी मेले में इन दिनों लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। मेले में स्थानीय दुकानदारों के साथ ही अन्य प्रदेशों से आए हुए लोग भी दुकान लगा रहे हैं। इनमें से एक समुदाय विशेष की दुकान में उस समय लोगों का गुस्सा भड़क गया, जब दुकान में तंदूर में रोटी डालने से पहले उस पर थूकने का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक रोटी बनाने के बाद तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूक रहा है। जबकि उसके पास ही खड़ा दूसरा युवक उसे इस काम के लिए उसका समर्थन कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सतर्क हो गया। वहीं दूसरी ओर वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए।
यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















