DW Samachar – Header
BREAKING

सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत वाहन चालकों का प्रशिक्षण आयोजित

सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत वाहन चालकों का प्रशिक्षण आयोजित
IMG-20250119-WA0055
Training of drivers organized under road safety awareness

जहानाबाद, सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल तथा जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में 18 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा, चालन विनियमन एवं नए मोटर वाहन अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद सदर प्रखंड के सिकरिया वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र में किया गया, जहां वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संचालन एवं नए मोटर वाहन अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में कई जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा अन्य चालकों को भी जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं। इस अवसर पर मोटर यान निरीक्षक वृजकिशोर कुमार एवं प्रवर्तक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।

Digital Women Trust

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी 2025 को सदर अस्पताल, जहानाबाद में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनकल्याणकारी कार्य में भाग लेने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनेक वाहन चालक, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़