
Police Arrest Assailant in Saif Ali Khan Stabbing Case After 72 Hours
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने तीन दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार हुआ। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि इसी ने सैफ पर हमला किया था। पुलिस अब उसे मुंबई लाकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने ये भी बताया कि उसका असली नाम मोहम्मद शहजाद है, जिसकी उम्र 30 साल है। वह पहली बार सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था। उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था।
यहां वह हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता है। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में 35 टीमें लगाई गई थीं।मोहम्मद उर्फ विजय दास को ठाणे पुलिस के जोन 6 के डीसीपी नवनाथ धवले की टीम और कासरवडवली पुलिस ने ठाणे (पश्चिम) के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास लेबर कैंप से गिरफ्तार किया गया। रविवार, 19 जनवरी की सुबह आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश करेगी।15 जनवरी की रात आरोपी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर घुसा। आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया।
उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था। निकाला गया लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। डॉक्टर ने कहा कि अगर एक्टर की रीढ़ में चाकू 2 मिमी. और धंस गया होता तो रीढ़ की हड्डी को काफी नुकसान पहुंच सकता था।
यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












