DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लोक नगर में चोरी की कोशिश, बालकनी से गिरा संदिग्ध; लोगों ने पकड़ा

Jehanabad News: लोक नगर में चोरी की कोशिश, बालकनी से गिरा संदिग्ध; लोगों ने पकड़ा
InShot_20261012_103431249

स्वयंवर मैरिज हॉल में तार चोरी करने का आरोप, त्योहार से पहले सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं स्थानीय लोग

जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले में रविवार को चोरी की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्वयंवर मैरिज हॉल में हुई। मैरिज हॉल के मालिक लक्ष्मण साहू के अनुसार, कुछ दिन पहले भी उनके प्रतिष्ठान में बिजली के तार काटने की घटना हुई थी।

Digital Women Trust

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लक्ष्मण साहू रोज की तरह मैरिज हॉल का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को बुलाकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो एक संदिग्ध भागने लगा। बताया जाता है कि वह एक छत से दूसरी छत पर होते हुए भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। भागने के क्रम में संदिग्ध बालकनी से नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौरान एक महिला ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि संदिग्ध ने उनके साथ हाथापाई की और दांत काटकर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, इस घटना की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और मोबाइल टाइगर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके पास से तेज धार वाला चाकू मिलने की बात भी कही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पूजा से पहले बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में दुकानों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। बिजली के तारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। आगामी पूजा-पर्व के दौरान खरीदारी और दूसरे शहरों में जाने के कारण घर बंद रहने की स्थिति में लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मोहल्ले में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Jehanabad News: Attempted theft in Lok Nagar; suspect fell from balcony and was caught by locals.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़