DW Samachar – Header
BREAKING

योगी सरकार ने यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, यहां मिली नई तैनाती, देखें शासनादेश

उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का दौर जारी है। शनिवार देर रात एक बार फिर योगी सरकार ने 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से ट्रांसफर किए गए आईपीएस अफसरों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। ‌ खास बात ये है कि इस बार … Read more

IMG-20230312-WA0036
Yogi government transferred 8 IPS officers in UP, got new posting here, see mandate
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का दौर जारी है। शनिवार देर रात एक बार फिर योगी सरकार ने 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से ट्रांसफर किए गए आईपीएस अफसरों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। ‌ खास बात ये है कि इस बार लंबे इंतजार के बाद जोन व रेंज स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासनादेश के मुताबिक लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं। इन्हें अब एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन लखनऊ, आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा, आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी रेंज मेरठ, अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, सुरेश राव ए कुलकर्णी को उप महानिरीक्षक अलीगढ़, अमरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन, आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र अग्रवाल को ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मार्च को 3 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़