DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गणतंत्र दिवस पर अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Wreath laying on the statue of Baba Saheb located at Ambedkar Chowk on Republic Day

जहानाबाद गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एससी/एसटी कर्मचारी संघ के द्वारा अंबेडकर चौक, जहानाबाद स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी ने की।

इस मौके पर जहानाबाद के विधायक सूदय यादव, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष पिंटू रजक, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला सचिव रामजीवन पासवान, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, अनिल पासवान, मनोज चंद्रवंशी, सीताराम चौधरी, तथा महर्षि विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों समेत सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी, पदाधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News