DW Samachar – Header
BREAKING

जरासंध भवन में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण

जरासंध भवन में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण
IMG-20250127-WA0023
All India Chandravanshi Youth Association hoisted the flag at Jarasandha Bhavan

जहानाबाद: स्थानीय जरासंध भवन, जहानाबाद में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (AICYA) द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण अनिल कुमार चंद्रवंशी के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर AICYA जहानाबाद के जिला अध्यक्ष सियाराम कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम प्रतिवर्ष इस ऐतिहासिक स्थल पर झंडा फहराते आ रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे।

Digital Women Trust

नगर अध्यक्ष एवं जन सुराज पार्टी के नगर युवा अध्यक्ष विकाश कुमार चंद्रवंशी ने सभी उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि पिछले वर्ष से AICYA टीम द्वारा जरासंध भवन में ध्वजारोहण किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी में अनेकों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर AICYA जहानाबाद के जिला संयोजक बंटी कुमार चंद्रवंशी, जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सोनू कुमार चंद्रवंशी, नगर उप सचिव एवं जन सुराज पार्टी के जिला सचिव पिंटू कुमार चंद्रवंशी, जिला मुख्य सलाहकार धनंजय कुमार चंद्रवंशी, तथा सदस्य राहुल कुमार चंद्रवंशी, राज मल्होत्रा एवं राकेश कुमार चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़