उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत ने ही अपना खौफनाक रूप दिखा रहा है। राज्य में कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर आ गयी हैं। बरसाती नालों में भी पानी बढ़ गया है। बारिश की वजह से ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है साथ हीं गोरी, शारदा, अलकनंदा, मंदाकिनी और नंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसे देखते हुए राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।



















