DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand News: तीरथ सरकार ने आज फिर कई प्रशासनिक अफसरों के किए तबादले

उत्तराखंड की तीरथ रावत सरकार आईएएस पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर रही है । आज एक बार फिर कई आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ‌ आइए जानते हैं किन अधिकारियों के किए गए तबादले।आईएएस अधिकारी आशीष कुमार चौहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी ले ली गई है।आईएएस अधिकारी अभिषेक … Read more

Tirath Singh Rawat - youth leader to Uttarakhand CM

उत्तराखंड की तीरथ रावत सरकार आईएएस पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर रही है । आज एक बार फिर कई आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ‌ आइए जानते हैं किन अधिकारियों के किए गए तबादले।आईएएस अधिकारी आशीष कुमार चौहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी ले ली गई है।आईएएस अधिकारी अभिषेक रूहेला को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल से हटाकर प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। आईएएस अधिकारी संदीप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। अंशुल सिंह की डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह नगर के पद पर की गई पोस्टिंग निरस्त कर दी गई है । पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल से आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। पीसीएस अधिकारी हंसा दत्त पांडे से मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी लेकर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी और भी ट्रांसफर होंगे ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़