DW Samachar – Header
BREAKING

चंपावत में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने दुकान पर चाय पी, लोगों से मिलकर विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत दौरे के दूसरे दिन आज सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में आम लोगों से खुलकर मुलाकात की और बात की। ‌ सीएम धामी को अचानक सड़क पर देखकर लोग खुश नजर आए। ‌ इससे पहले भी सीएम धामी अपने दौरे के दौरान … Read more

IMG-20230224-WA0095
Uttarakhand CM interacts with locals in Champawat during morning walk
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत दौरे के दूसरे दिन आज सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में आम लोगों से खुलकर मुलाकात की और बात की। ‌ सीएम धामी को अचानक सड़क पर देखकर लोग खुश नजर आए। ‌ इससे पहले भी सीएम धामी अपने दौरे के दौरान सुबह मॉर्निंग वॉक पर लोगों से मिलते रहे हैं। ‌शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया।

साथ ही आमजन की समस्याओं को भी जाना। सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर सीएम पहुंचे। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की। उसके बाद मुख्यमंत्री धामी गोरलचौड़ मैदान आ गए हैं। मैदान पर बच्चे क्रिकट का अभ्यास कर रहे हैं। बच्चों ने अपने सीएम को पहचानने में पल भर की देरी नहीं की। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया। उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए बोले, खुले मैदान को जल्द ही स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। इससे प्रेक्टिस अच्छे से हो सकेगी। बच्चे उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पर भी नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने बाजार होते हुए गोरलचोड़ जाने का फैसला किया। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से बात की और उनका हालचाल जाना। पास में ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रैक्टिस कर रहे युवाओं से भी सीएम धामी ने बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। एक घंटे घूमने के बाद सीएम अब सर्किट हाउस के लिए लौट गए ।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़