DW Samachar – Header
BREAKING

Uttar Pradesh: Hospitals OPD Services to Resume from June 4

उत्तर प्रदेश में 4 जून से शुरू होंगी सभी ओपीडी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने अब सभी अस्पतालों में 4 जून से ओपीडी शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य में अब जिन्हें सर्जरी की जरूरत होगी उन्हें अब अस्पतालों म् भर्ती कर लिया … Read more

opd-service

उत्तर प्रदेश में 4 जून से शुरू होंगी सभी ओपीडी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने अब सभी अस्पतालों में 4 जून से ओपीडी शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य में अब जिन्हें सर्जरी की जरूरत होगी उन्हें अब अस्पतालों म् भर्ती कर लिया जाएगा। , लेकिन सर्जरी करने से पहले कोरोना की जांच कराई जाएगी।

बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में की गई बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का असर लगातार कम हो रहा है। करीब 64 जिलों में 600 से कम एक्टिव केस हो गए हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में जनरल ओपीडी शुरू की जाए।
फिल्हाल जनरल ओपीडी में सीमित संख्या में मरीज देखे जाएं। सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ओपीडी संचालन को लेकर पुख्ता रणनीति बनाएं। ओपीडी में आने के लिए मरीज का समय पूर्व निर्धारित हो।
अपॉइंटमेंट सिस्टम अनावश्यक भीड़ को रोकने में कारगर होगा। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे निरंतर जारी रखी जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ मिल सके।

Digital Women Trust

बता दें की राज्य में अप्रैल में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए ओपीडी का संचालन सीमित कर दिया गया था। अपॉइंटमेंट के आधार पर मरीज देखे जा रहे थे लेकिन 15 अप्रैल के बाद चरणबद्ध तरीके से अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी गई। अब नए सिरे से ओपीडी शुरू की जा रही है।

इस दौरान राज्य में 4 जून से सभी मंडल, जिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। इन अस्पतालों में फीवर क्लीनिक और फ्लू क्लीनिक अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़