DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: घोसी विधायक का पूर्व विधायक सुदय यादव पर पलटवार, बोले- जनता के भरोसे पर करूंगा हर विभाग की मॉनिटरिंग

Jehanabad News: घोसी विधायक का पूर्व विधायक सुदय यादव पर पलटवार, बोले- जनता के भरोसे पर करूंगा हर विभाग की मॉनिटरिंग
InShot_20260520_161246036

जहानाबाद : फेसबुक पोस्ट को लेकर घोसी विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने, राजनीतिक बयानबाजी तेज।

जहानाबाद में राजनीतिक बयानबाजी का माहौल गर्म हो गया है। घोसी से जदयू विधायक ऋतुराज ने पूर्व विधायक सुदय यादव के फेसबुक पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, पूर्व विधायक सुदय यादव ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया था कि घोसी विधायक अस्पतालों का दौरा केवल “झोला भरने” के लिए करते हैं। इसी बयान को लेकर विधायक ऋतुराज जहानाबाद पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलकर जवाब दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ऋतुराज ने कहा कि वह विधायक बनने से पहले भी अपने क्षेत्र के अस्पतालों और अन्य विभागों का लगातार दौरा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें भरोसे के साथ जिताया है और उसी भरोसे पर खरा उतरने के लिए वह क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते रहेंगे।

Digital Women Trust

उन्होंने कहा कि चाहे अस्पताल हो, शिक्षा विभाग हो या कोई अन्य सरकारी विभाग, जहां भी कमी पाई जाएगी वहां कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार अधिकारियों से संवाद करते हैं और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी कराएंगे। विधायक ऋतुराज ने पूर्व विधायक सुदय यादव पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जब वह विधायक थे, तब अस्पतालों, नगर पालिका और शिक्षा विभाग में वसूली का काम होता था। उन्होंने कहा कि उन पर की गई निजी टिप्पणी का जवाब देना जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर उनकी सरकार गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्री के साथ लगातार बैठकें होती रहती हैं और पटना में भी इस विषय पर चर्चा की गई है कि स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत बनाया जाए। विधायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, इस बयानबाजी के बाद जिले का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। अब सबकी नजर पूर्व विधायक सुदय यादव की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

Jehanabad News: Ghosi MLA hits back at former MLA Suday Yadav, says – I will monitor every department on the trust of the public.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़