DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से बदली जीना देवी के परिवार की जिंदगी, गांव में बढ़ी स्वच्छता और सम्मान की भावना

Jehanabad News: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से बदली जीना देवी के परिवार की जिंदगी, गांव में बढ़ी स्वच्छता और सम्मान की भावना
Videoshot_20260517_124047


जहानाबाद जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ने न केवल गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा दिया है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी नई मजबूती प्रदान की है। इसी बदलाव की एक प्रेरणादायक तस्वीर जहानाबाद प्रखंड की लरसा पंचायत स्थित कोरमा गांव से सामने आई है। कोरमा गांव निवासी जीना देवी का परिवार कभी खुले में शौच जाने को मजबूर था। घर में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सुबह-शाम बाहर जाना पड़ता था। बरसात के मौसम में परेशानियां और बढ़ जाती थीं, वहीं असुरक्षा और संक्रमण का खतरा भी हमेशा बना रहता था।


गांव में चलाए गए जागरूकता अभियान के दौरान जीना देवी को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की जानकारी मिली। प्रशासन और संबंधित विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार पात्र परिवारों को व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रही है। इसके बाद जीना देवी ने योजना के तहत आवेदन किया और सरकारी सहायता से अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया।
जीना देवी बताती हैं कि शौचालय बनने के बाद उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब महिलाओं और बच्चियों को खुले में नहीं जाना पड़ता। बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है और पूरा परिवार पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा, “अब हमें खुले में शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। घर में शौचालय बनने से काफी सुविधा हुई है और सम्मान के साथ जीवन जीना संभव हुआ है।”

Digital Women Trust


उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गरीब और ग्रामीण परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उनके अनुसार शौचालय केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, परिवार की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। जीना देवी ने अन्य ग्रामीण परिवारों से भी अपील की कि जिन घरों में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, वे सरकार की इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं और अपने परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करें। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच की प्रथा को समाप्त कर प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता सुविधाएं पहुंचाना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिला प्रशासन, जहानाबाद ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। जिन परिवारों के घरों में अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, वे इस योजना का लाभ लेकर अपने घर में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा जिले में स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Jehanabad News: The Lohia Clean Bihar Campaign has transformed the lives of Jina Devi’s family, increasing cleanliness and respect in the village.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़