जम्मू-कश्मीर के त्राल में भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या,हत्या के बाद आतंकी फरार

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
आतंकियों के इस हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है की हमला करने वाले आतंकियों की संख्या तीन थी, जो हमला करते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन बुधवार को वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए।
बता दें की राकेश पंडिता बुधवार को त्राल बाला इलाके में अपने एक मित्र के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं।
दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















