जहानाबाद जिले के लिए गर्व की बात है कि मध्य प्रदेश के वीर सावरकर खेल मैदान में आयोजित होने वाली 19वीं सीनियर नेशनल डोजबॉल चैंपियनशिप 2026 (पुरुष एवं महिला वर्ग) में भाग लेने हेतु रवाना हुई बिहार टीम में जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी मोहनपुर स्थित आकाश स्पोर्टिंग क्लब से जुड़े हैं। चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग से दीपक कुमार, राजीव कुमार, पीयूष कुमार एवं मनीष कुमार शामिल हैं, जबकि महिला वर्ग में नंदनी कुमारी, निशा कुमारी और निधि कुमारी को टीम में जगह मिली है।

खिलाड़ियों के चयन से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर अविनाश कुमार, रंजीत कुमार, मिथुन कुमार, राजेश कुमार तथा निवास कुमार समेत जिले के कई खेल प्रेमियों एवं खेल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। वहीं शारीरिक शिक्षक गजेंद्र कुमार और आनंद कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि जहानाबाद के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी से स्थानीय युवाओं में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है।
Jehanabad News: Bihar team leaves for the 19th Senior National Dodgeball Championship, 7 players from Jehanabad selected.



















