जहानाबाद में उस समय खास और खुशनुमा माहौल देखने को मिला, जब इंडियन आइडल और बॉलीवुड सिंगर अर्थ कुमार मुंबई से शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के चर्चित फ्रॉस्टिज केक एवं बेकरी सेंटर पहुंचकर वहां के केक, पेस्ट्री, नमकीन और अन्य बेकरी आइटम का स्वाद चखा। इस मौके पर घोसी विधायक ऋतुराज, फ्रॉस्टिज के संचालक चंदन कुमार तथा बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण कुमार भी मौजूद रहे। सभी लोगों ने बेकरी के विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और उनके स्वाद की जमकर सराहना की। अर्थ कुमार ने कहा कि वह मुंबई में रहते हैं, जहां कई बड़े बेकरी सेंटरों में अक्सर जाते रहते हैं, लेकिन जो स्वाद उन्हें जहानाबाद के फ्रॉस्टिज में मिला, वह बेहद खास और लाजवाब है। उन्होंने कहा कि यहां का स्वाद मुंबई से भी बेहतर महसूस हुआ। वहीं घोसी विधायक ऋतुराज ने कहा कि फ्रॉस्टिज में बिना तेल के तैयार किए जाने वाले समोसे और अन्य स्नैक्स लोगों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर लोगों को थोड़ा बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिलता है, तो उसके लिए थोड़ा अधिक खर्च करना भी अच्छी बात है। विधायक ने खास तौर पर बिना तेल के बने समोसे और स्नैक्स की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद स्वादिष्ट बताया। बचपन प्ले स्कूल के संचालक अरुण कुमार ने कहा कि फ्रॉस्टिज की शुरुआत के समय से ही वह यहां आते रहे हैं और यहां के समोसे, पेस्ट्री तथा अन्य व्यंजनों का स्वाद हमेशा उन्हें आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि वह अक्सर यहां से अपने घर के लिए भी सामान लेकर जाते हैं। इस दौरान अर्थ कुमार ने अपने सुपरहिट गीत भी गुनगुनाए, जिससे पूरा माहौल संगीतमय हो गया। वहां मौजूद लोग उनकी आवाज सुनकर काफी उत्साहित नजर आए। फ्रॉस्टिज के संचालक चंदन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि ग्राहकों का प्यार और उनके व्यंजनों की सराहना ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वह लोगों को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता देने का प्रयास करते रहेंगे।
Jehanabad News: Arth Kumar, who arrived in Jehanabad from Mumbai, enjoyed delicious dishes at Frosties Cake and Bakery Center.



















