DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Tribute meeting organized on the death anniversary of freedom fighter Sukhdev Prasad Verma

जहानाबाद महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल राजनीतिज्ञ स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम सुगांव स्थित उनके स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृषनंदन वर्मा, विधायक सूदय यादव, विधायक सतीश दास, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी नेताओं, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और समाज सुधार के प्रति उनके संकल्प को याद किया।

इस मौके पर डॉ. निरंजन, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, महासचिव विनोद यादव, पूर्व मुखिया हरिलाल यादव, संजय यादव, दिलीप कुशवाहा, जयप्रकाश चंद्रवंशी, अनिल चौधरी, वीरेंद्र जी, महेंद्र यादव सहित कई बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा के आदर्शों और उनके संघर्षों को याद करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा थे, बल्कि एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक भी थे। उनके आदर्शों और सिद्धांतों से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए

इस श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों समाजसेवी, बुद्धिजीवी, भाई-बहन उपस्थित रहे और सभी ने सुखदेव प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News