DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 6 फरवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – गुरूवार

मेष

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ

आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन

आज आप किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया पार्टनर आज आपसे मिल सकता है। कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।

सिंह

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है, जिस कारण व्यापार में नुकसान के चांस है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए काम का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं, आज आपका वह काम पूरा होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

वृश्चिक

आज परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज किसी काम का ऑफर को मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें, नहीं तो हानि हो सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन की हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी काम के पूरा होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन

आज आप अपने साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान की रक्षा रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़