DW Samachar – Header
BREAKING

कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ बारिश की जारी की गई चेतावनी, बिहार के कई जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तराखंड समेत कई शहरों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश की भी चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार में भी कड़ाके की ठंड के साथ बारिश … Read more

Severe Cold, Fog, and Rain Alert Issued; Orange Cold Day Warning for Several Districts in Bihar
Severe Cold, Fog, and Rain Alert Issued; Orange Cold Day Warning for Several Districts in Bihar

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तराखंड समेत कई शहरों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश की भी चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार में भी कड़ाके की ठंड के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में भी मौसम में बदलाव देखा गया। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 10 राज्यों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश हुई। कोहरे के चलते 10 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। साथ ही शीतलहर का कहर भी जारी है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से ठंड में और इजाफा होगा।उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिबिलिटी जीरो हो गई। ठंड से प्रदेश में 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे के कारण 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट चलीं। बिहार में अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 2 दिन बाद तापमान और गिरेगा।

Digital Women Trust

मौसम विभाग ने पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, वैशाली, मधुबनी, सीतामढ़ी, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसरा, लखीसराय, शेखपुरा, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और माधेपुरा में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने बिहार के खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमूई में कोहेर का येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण प्रदेश में दृश्यता पर असर पड़ा है। सड़क यातायात के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हुई है। ट्रैक पर ट्रेन और सड़कों पर गाड़ियों को रेंगते हुए देखा जा रहा है। सुबह के समय कोहरा इतना अधिक होता है कि कुछ मीटर दूर का रास्ता भी सही से दिखाई नहीं दे रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को धीमी गति में लाइट जलाकर चलने की सलाह दी गई है ताकि सड़क दुर्घटना के खतरे से बचा जा सके।

राजस्थान में घने कोहरे ने फिर से सर्दी तेज कर दी है। रविवार को जयपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, करौली समेत अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज (सोमवार) भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के 19 जिलाें में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर मंगलवार से शुरू होगा। दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शीतलहर के चलते ग्वालियर और मुरैना में 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भिंड में स्कूलों का समय बदला है।

हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री ज्यादा 23 डिग्री पहुंच गया है। हरियाणा में आज सुबह सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। सर्द हवा से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर और मैनपाट में सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन है। रविवार को अंबिकापुर में रात का पारा 6.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेशभर में सबसे ठंडा है। इससे रात के तापमान में फिर कमी आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़