DW Samachar – Header
BREAKING

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश हैदराबाद से अरेस्ट, आगे की जांच जारी

The alleged kingpin of journalist Mukesh Chandrkar’s murder, Suresh Chandrkar has been arrested. छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर की साइबर पुलिस और एसआईटी की टीम ने सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से अरेस्ट किया है।एक अधिकारी ने बताया … Read more

The alleged kingpin of journalist Mukesh Chandrkar's murder, Suresh Chandrkar has been arrested.
The alleged kingpin of journalist Mukesh Chandrkar's murder, Suresh Chandrkar has been arrested.

The alleged kingpin of journalist Mukesh Chandrkar’s murder, Suresh Chandrkar has been arrested.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। बीजापुर की साइबर पुलिस और एसआईटी की टीम ने सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से अरेस्ट किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 300 मोबाइल के कॉल डिटैल्स और 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, तब जा कर पता चला कि वह हैदराबाद में छिपा है। इसके बाद बीजापुर और एसआईटी की एक टीम हैदराबाद पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Digital Women Trust

क्या है पूरा मामला

दरसअल में नए साल के पहले हीं दिन छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। मुकेश चंद्राकर ने थोड़े हीं दिनों पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक सड़क निर्माण में करोड़ों के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इस सड़क के निर्माण का ठेका सुरेश चंद्राकर ने लिया था। मुकेश चंद्राकर ने सड़क निर्माण और उसके टेंडर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इसी बीच, 1 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके ने दिया। पत्रकार की डेड बॉडी पुलिस को तीन दिन बाद सेप्टिक टैंक में मिली थी।

तीन आरोपी पहले किए गए अरेस्ट

पुलिस ने पहले ही रितेश चंद्राकर, सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके और सबूत से छेड़छाड़ करने के मामले में दिनेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब बीजापुर पुलिस ने आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के ठिकाने पर छुपा हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तकरीबन 300 मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, तब जाकर मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार किया जा सका।

एसआईटी की टीम मर्डर केस की कर रही है जांच

पत्रकार मर्डर केस में पुलिस ने सुरेश चंद्राकर को ही मुख्य आरोपी बनाया है।11 सदस्यों की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सुरेश के बैंक खातों को सीज कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, एक जनवरी को सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश ने पत्रकार को कॉल कर अपने ठिकाने पर बुलाया था पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी को सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश ने पत्रकार को कॉल कर अपने ठिकाने पर बुलाया था। मुकेश चंद्राकर जब उनके बताए जगह पर पहुंचा तो सुपरवाइजर महेंद्र और भाई रितेश ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसके शरीर पर चाकू से गंभीर वार किए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को सेफ्टिक टैंक में डाल दिया था।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़