DW Samachar – Header
BREAKING

स्कार्पियो ने तीन को रौंदा, दो की मौत, एक घायल

स्कार्पियो ने तीन को रौंदा,दो की मौत,एक घायल
IMG_20240920_170057
Scorpio crushed three, two died, one injured

श्रम निरीक्षक एवं चालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, घटना स्थल पुलिस छावनी में हुआ तब्दील।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच श्रम निरीक्षक एवं चालक को बंधक से मुक्त कर लिया अपने कब्जे में।

Digital Women Trust

जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर के पास शकूराबाद बभना रोड में आज शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे मोटरसाइकिल एवं स्कार्पियो के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। वही स्कार्पियो चालक ने टक्कर होने के उपरांत स॑तुलन खो दिया और तेज गति से गाड़ी को चलाने के फलस्वरूप छोटकी चैनपुरा में एक बिजली के पौल में ठोकर मारी और एक खड़ी महिला भी गाड़ी के चपेट में आ गई। वही मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां एक की हालत गंभीर होने के उपरांत पटना रेफर कर दिया गया।

वही घायल महिला को शकूराबाद पी एच सी में इलाज हेतु लाया गया। जहां से स्थिति खराब होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि स्कार्पियो कूर्था प्रखंड के श्रम निरीक्षक की है,जो जहानाबाद से कूर्था जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वही श्रम निरीक्षक एवं चालक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सभी घायल परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटकी चैनपुरा निवासी बिक्रम कुमार, एवं कर्ण कुमार तथा महिला हेम॑ती देवी बताई गई है।


मिली जानकारी के अनुसार पटना जाने के क्रम में कर्ण कुमार एवं महिला हेम॑ती देवी की मौत हो गई। वही बिक्रम कुमार को इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर परसबिगहा थाना एवं शकूराबाद थाना अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल छोटकी चैनपुरा पहुंच श्रम निरीक्षक एवं चालक को मुक्त कराया और अपने कब्जे में ले लिया, एवं स्कार्पियो को जप्त कर लिया है, तथा घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़