DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी आज डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर सिंह से करेंगे मुलाकात, किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वहीं किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि पिछली … Read more

images (59)
Punjab:PM Modi Will Visit Dera Beas|
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
वहीं किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने पर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। लिहाजा इस बार उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है।
डेरा ब्यास के दौरे के बाद पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह हिमाचल दौरा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव तारीखों के बाद पहली बार होगा।

किसान आज प्रधानमंत्री मोदी का फूंकेंगे पुतला

उधर, किसान नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने का एलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने गोल्डन गेट समेत कई जगहों पर पुतले फूंकने की बात शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कही है। किसान नेता ने डेरामुखी से भी पीएम मोदी से नहीं मिलने का अनुरोध किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़