DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गणतंत्र दिवस पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण

Pragya Youth Cell planted trees on Republic Day

जहानाबाद, अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय, बढ़ौना (काको) में इको एवं युथ क्लब के संयुक्त प्रयास से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयनारायण शर्मा ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्रों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। पेड़-पौधे कार्बन-डाई ऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और शुद्ध बना रहता है।

विद्यालय परिवार द्वारा इस अवसर पर प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, श्यामनारायण कुमार, विनोद कुमार, मंटू कुमार, कमेन्द्र प्रसाद, सुनीता कुमारी, कुमारी अनिता, सूर्यकांति कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रधानाध्यापक ने गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान की सराहना की और कहा कि यह पहल जिले को हरा-भरा बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News