DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: एस.एस. कॉलेज,  में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जहानाबाद: एस.एस. कॉलेज,  में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
IMG_20250127_103254
Jehanabad: S.S. 76th Republic Day was celebrated with great enthusiasm in the college.

जहानाबाद: एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों, अमर बलिदानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र की स्थापना के बाद से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और हमारी संप्रभुता भी अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने छात्रों को अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहने की प्रेरणा दी।

Digital Women Trust

समारोह में महाविद्यालय के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष सह वित्तेक्षक डॉ. विनोद कुमार रॉय ने किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़