
हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजधानी दिल्ली से विशेष विमान से 3 दिन के लिए अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हो गए। इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसी महीने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए थे। इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जा रहे हैं। दूसरी बात यह है कि अमेरिका के मौजूदा प्रेसिडेंट जो बाइडेन का राष्ट्रपति कार्यकाल दो-तीन महीनों का बचा है। ऐसे में पीएम मोदी बाइडेन के राष्ट्रपति रहते हुए आखिरी बार उनसे मिलेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की यह अमेरिका यात्रा विदेश कूटनीति के हिसाब से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान वे वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक में शामिल होंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस बार की अमेरिका यात्रा को भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका के एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गृहनगर विलिमंगटन (डेलावेयर) में क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे, राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे और संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क में हो रहे ‘भविष्य के लिए शिखर सम्मेलन’ को 130 से अधिक देशों के राष्ट्रप्रमुख और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की अमरीका यात्रा से पहले यहां प्रवासी भारतीयों में उनसे मिलने के लिए उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, प्रवासी भारतीय उनसे मिलने और देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इन प्रवासी भारतीयों ने कहा है कि पीएम मोदी देश के बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक हैं। वे दुनिया भर में मशहूर हैं, उन्होंने देश के लिए बहुत सारे अच्छे काम किए हैं। इसलिए हम उत्साहित हैं। यात्रा के दौरान गुजराती समुदाय के करीब 5,000 से 10,000 लोग उनसे मिलेंगे। इन लोगों ने कहा कि, अगर हमें मौका मिला तो हम उनसे जरूर बात करेंगे। गौरतलब है कि लॉन्ग आइलैंड के नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजियम में 22 सितंबर को होने वाले उनके कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 24,000 से अधिक भारतीय-अमरीकियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 15,000 लोगों के बैठने की ही क्षमता है। इस कार्यक्रम की थीम, मोदी और अमरीका: प्रगति एक साथ, रखी गई है। यह कार्यक्रम भारतीय-अमरीकी समुदाय की विविधता और सफलता का उत्सव होगा जिसमें प्रमुख भारतीय-अमरीकी हस्तियां, सांस्कृतिक प्रदर्शन और प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












