DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

विवेक राम चौधरी की जगह अब एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, जल्द हीं संभालेंगे जिम्मेदारी

Air Marshal Amar Preet Singh appointed next IAF chief, to take charge on Sept 30

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह भारतीए वायुसेना के अगले प्रमुख होने वाले हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और वे 30 सितंबर 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पदभार संभालेंगे। बता दें कि वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर 2024 को पदमुक्त हो रहे हैं।

जानें कौन हैं एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, जानें उनके बारे में

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्तूबर 1964 को हुआ था। उन्हें दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट स्ट्रीम में शामिल किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान उन्होंने कई कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल पदों पर काम किया है। उन्होंने विदेश में वायुसेना के लिए अहम जिम्मेदारी संभाली है।

5,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं। वे एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और शानदार पायलट हैं। उनके पास फिक्स्ड और रोटरी विंग विमानों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर के दौरान एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाल चुके हैं। पायलट के रूप में उन्होंने मॉस्को, रूस में मिग-29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया था। वह राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक यानी की उड़ान परीक्षक भी थे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News