DW Samachar – Header
BREAKING

सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी होंगे शामिल, कई मुद्दों पर उठाए जायेंगे सवाल

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 जून को आयोजित सर्वदलीय बैठक से पहले आज कांग्रेस पार्टी के साथ साथ गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। गुपकार गठबंधन की इस बैठक में सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की … Read more

PM Modi launches course for COVID-19 frontline workers
PM Modi launches course for COVID-19 frontline workers

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 जून को आयोजित सर्वदलीय बैठक से पहले आज कांग्रेस पार्टी के साथ साथ गुपकार गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। गुपकार गठबंधन की इस बैठक में सर्वदलीय बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपने आवास पर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए।

फारूक अब्दुल्ला ने इस दौरान कहा कि सर्वदलीय बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत वह सभी दल शामिल होंगे, जिन्हें न्योता मिला है। हमें कोई एजेंडा नहीं दिया गया है, इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने हम अपना पक्ष रखेंगे। 

Digital Women Trust

वहीं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमसे जो छीन लिया गया है, हम उसके बारे में बात करेंगे। महबूबा का इशारा अनुच्छेद-370 की तरफ था। इसके साथ वहीद पारा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाना चाहिए। वह कैदियों की रिहाई पर जोर देंगी। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़