
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जहानाबाद जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ जिले के भेलावर ओपी के अंतर्गत भरथुआ गांव में आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 4 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों में 3 महिलाएं शामिल हैं। फिल्हाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव के केवल पासवान और विंदा पासवान के साथ मंडल पासवान की लड़ाई हो रही थी। इसी बीच मंडल पासवान के भाई अवध पासवान उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो किसी ने उनके सर पर लाठी से वार किया जिसके कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि लड़कियों के आपसी विवाद के कारण यह झगड़ा शुरू हुआ था। घायलों में फूला देवी, नीरू कुमारी, मनन कुमारी और मंडल पासवान शामिल है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















