
जहानाबाद आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई की एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान को मजबूत करने और संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी आरके सिंह और जिला प्रभारी अशोक राम एवं रणधीर सिंह ने भाग लिया। क्षेत्रीय प्रभारी आरके सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशी का पार्टी पूर्ण समर्थन करेगी। जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन के कार्यक्रमों और निर्णयों को जिला स्तर पर सफल बनाने में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही, पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन को सशक्त करने का निर्णय लिया गया। पिंटू कुशवाहा ने सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में अध्यक्ष और प्रखंड स्तर पर कमेटियों का गठन जल्द किया जाएगा।
बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, जिला प्रवक्ता सरवन कुमार, जिला प्रधान महासचिव संजीव कुमार, राकेश दास, वीगन मांझी, कृष्णदेव प्रसाद, केदारनाथ वर्मा, सुनील गांधी, कौशल शर्मा, हृदय पासवान, राजू यादव, और प्रिंस कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और एनडीए गठबंधन को समर्थन देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












