
जहानाबाद स्थानीय राजेंद्र पुस्तकालय में जन सुराज के बैनर तले आगामी 24 जनवरी 2025 को पटना के मिलर स्कूल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर 22 के वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिलने पर उन्हें आदरपूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार और उनके योगदान को आगे बढ़ाने के लिए सभी को 24 जनवरी को मिलर स्कूल, पटना में भारी संख्या में उपस्थित होना चाहिए। बैठक के दौरान प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सचिव मोहम्मद खालिक अंसारी, राजद अरवल के जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद जफिर साह, और हम पार्टी के प्रदेश महासचिव मुन्ना कुमार चंद्रवंशी ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का स्वागत प्रकाश कुमार ने किया और कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत हुई है। जन सुराज पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य अनिल कुमार और कर्पूरी जयंती के संयोजक अरवल व जहानाबाद के नरेश शर्मा ने भी बैठक में भाग लिया। नरेश शर्मा ने कहा कि इस बार कर्पूरी जयंती में जहानाबाद और अरवल से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे, और सभी के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में अवधेश कुमार चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जगदीश प्रसाद, उमेश प्रसाद, देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी, नरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, राकेश कुमार, संजय कुमार चंद्रवंशी, राजेश कुमार चंद्रवंशी, पप्पू कुमार, दीनानाथ प्रसाद चंद्रवंशी, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, विकास कुमार चंद्रवंशी, नंदू चंद्रवंशी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












