DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बेबाक खुलासा: मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री पद को लेकर दिया बड़ा बयान, बढ़ाई सियासी हलचल

Nitin Gadkari says he was offered support for PM post, he declined
Nitin Gadkari says he was offered support for PM post, he declined
Nitin Gadkari says he was offered support for PM post, he declined

मोदी सरकार की टीम में शामिल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा के साथ विपक्ष में भी अच्छे कामों के लिए जाना जाता है। गडकरी के कई विपक्षी नेताओं के साथ भी मधुर संबंध हैं। नितिन गडकरी समय-समय पर अपने बयानों की वजह से भी राजनीति में हलचल मचा देते हैं। एक बार फिर केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने बयान से सियासी हलचल मचा दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने गृह जनपद नागपुर में शनिवार को कहा कि एक बार एक राजनीतिक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि उनकी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। गडकरी ने यहां एक जर्नलिज्म अवार्ड कार्यक्रम में कहा ”मुझे एक घटना याद है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। मगर उस व्यक्ति ने कहा था कि ‘अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो हम आपका समर्थन करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा- ” लेकिन, मैंने पूछा कि आपको मेरा समर्थन क्यों करना चाहिए और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए। प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। मैं अपने विश्वास और अपने संगठन के प्रति वफादार हूं और मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करने जा रहा हूं क्योंकि मेरा विश्वास मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अपने भाषण के दौरान गडकरी ने पत्रकारिता और राजनीति दोनों में नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल होगा जब इसके चारों स्तंभ- न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया नैतिकता का पालन करेंगे। बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए नितिन गडकरी का नाम भी उछला था। इससे पहले 2019 में भी गडकरी का नाम प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों के तौर पर सामने आया था। हालांकि, उन्होंने अटकलों को खारिज कर दिया था। उस समय गडकरी ने कहा था कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम हाथों में है और हम उनके पीछे खडे हैं। मैं उनके विजन को पूरा करने वाला एक कार्यकर्ता हूं। मैं पीएम बनने की दौड़ में नहीं हूं। बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नितिन गडकरी मोदी कैबिनेट के उन कद्दावर नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें फिर से उनका विभाग वापस मिला है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News