DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Nehru Yuva Kendra Jehanabad organizes two-day district level sports competition

जहानाबाद: नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान, जहानाबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धीरज कुमार, समाजसेवी कुंदन कुमार, विधानसभा संयोजक महेन्द्र कुमार और पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, 400 मीटर महिला दौड़ और 400 मीटर पुरुष दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धीरज कुमार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमें अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और टीम भावना सिखाता है।

समाजसेवी कुंदन कुमार ने कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल जीतना या हारना नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और ईमानदारी का मूल्य सिखाना है। खेल के मैदान में जाति, धर्म और भाषा का भेदभाव नहीं होता, बल्कि मेहनत और कौशल का सम्मान किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिला। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। फिलहाल, इस आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News