DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के औरंगाबाद में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

बिहार के औरंगाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में हॉस्टल में रह रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस अपराध को अंजाम देने के बाद राजू कुमार फरार हो गया है।वहीं इस मामले के सामने आने … Read more

Rape Victim
Uttar Pradesh: Gang Rape Of Three Girls In Up Three Girls Including Two Sisters in Lakhimpur Kheri

बिहार के औरंगाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में हॉस्टल में रह रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस अपराध को अंजाम देने के बाद राजू कुमार फरार हो गया है।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 वर्षीया नाबालिग बच्ची दाउदनगर स्थित स्कूल में पढ़ती है। उसके माता-पिता गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। हॉस्टल में लड़कियों में एकमात्र वही रहती थी जबकि बाकी छात्र रहते हैं। राजू बीते दो दिनों से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मौका पा कर छात्रा हॉस्टल से भागकर पुलिस के पास पहुंची और थाने में मामला दर्ज कराया।

Digital Women Trust

पीड़िता के बयान के बाद हॉस्टल के मालिक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है और अब कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़