मलेशियाई में हुई भंयकर रेल दुर्घटना,200 से अधिक लोग घायल

मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग में दो हल्की रेलगाड़ियाँ आपस मे टकरा गईं। इस दुर्घटना में लगभग 213 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 47 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
बता दें की यह 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली के लिए पहली बड़ी दुर्घटना है।
इस घटना पर मलेशिया के परिवहन मंत्री वी का सियोंग ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 213 यात्रियों को ले जा रही मेट्रो ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे ट्विन टावरों में से एक पेट्रोनास टावर्स के पास एक सुरंग में एक खाली गाड़ी से टकरा गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












