DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शहरी क्षेत्रों में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ का समय जारी।

Jehanabad News: शहरी क्षेत्रों में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ का समय जारी।
InShot_20260526_183100041

जहानाबाद : ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पवित्र अवसर पर जहानाबाद शहर के विभिन्न मस्जिदों, मदरसों एवं ईदगाहों में अदा की जाने वाली नमाज़-ए-ईद का समय जारी कर दिया गया है। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार इस समय-सारणी के अनुसार 28 मई 2026, गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। यह समय-सारणी अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू, जहानाबाद के सचिव प्रोफेसर डॉ. गुलाम असदक द्वारा जारी की गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार मदरसा अरबिया इस्लामिया, मदरसा रोड एवं मदरसा तालीमुल इस्लाम, बिचली मुहल्ला में नमाज़ सुबह 5:30 बजे अदा की जाएगी। वहीं गरेड़िया खंड मस्जिद, छोटी मस्जिद गरेड़िया खंड तथा जामिया अरबिया इस्लामिया, जाफरगंज में नमाज़ का समय सुबह 5:45 बजे निर्धारित किया गया है।

रज़ा जामा मस्जिद, जाफरगंज में सुबह 6:00 बजे तथा नूर आयशा मस्जिद, जाफरगंज में सुबह 6:15 बजे नमाज़ अदा होगी। इसके अलावा ईदगाह वाली मस्जिद पीजी रोड, मखदूमाबाद मस्जिद फिदा हुसैन रोड, मस्जिद आयशा खुतबा चक, मस्जिद बदरुद्दुजी गांधी नगर, प्यारी मुहल्ला मस्जिद एवं नूर मस्जिद, जाफरगंज में नमाज़ सुबह 6:30 बजे अदा की जाएगी। कच्छी मस्जिद मेन रोड और जामा मस्जिद एरकी में नमाज़ सुबह 6:45 बजे होगी। एक मीनार मस्जिद एरकी, मूसवी मस्जिद स्टेशन रोड, सुन्नी बरेलवी मस्जिद धंगावां एवं ईदगाह मस्जिद एरकी में नमाज़ का समय सुबह 7:00 बजे तय किया गया है, जबकि जामा मस्जिद, मस्जिद रोड में नमाज़ सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। वहीं केंद्रीय ईदगाह पीजी रोड में नमाज़-ए-ईद सुबह 8:30 बजे आयोजित होगी। इस संबंध में प्रोफेसर डॉ. गुलाम असदक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए मोहल्लों के आसपास स्थित मस्जिदों, मदरसों एवं ईदगाहों में नमाज़ की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी ईद की नमाज़ के लिए घरों से निकलते हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर नमाज़ अदा करने की व्यवस्था लोगों के लिए काफी सहूलियत भरी होगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Eid-ul-Azha (Bakrid) prayer timings released in urban areas.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़