DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सहकारिता को मिलेगा नया बल, डीएम ने पैक्सों के व्यवसाय विस्तार और ग्रामीण हाट संचालन के दिए निर्देश

Jehanabad News: सहकारिता को मिलेगा नया बल, डीएम ने पैक्सों के व्यवसाय विस्तार और ग्रामीण हाट संचालन के दिए निर्देश
InShot_20260526_153328593


जहानाबाद में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने दुग्ध सहकारी समितियों के गठन, पैक्सों के व्यवसाय विविधिकरण और ग्रामीण हाट संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिले की सहकारिता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने डेयरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की जिन 15 पंचायतों में अब तक दुग्ध सहकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जल्द समिति गठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक किसान सहकारिता व्यवस्था से जुड़ सकें और आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें।वहीं हुलासगंज प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के निबंधन को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आगामी दो माह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। इससे मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं और सहकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। बैठक में पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC को सक्रिय और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण CSC सेवाओं का लाभ उठा सकें।
पैक्सों के व्यवसाय विविधिकरण को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने नाबार्ड के जिला प्रबंधक को पैक्सों और सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया, जिससे ग्रामीण उद्यमिता और सहकारी संस्थाओं को मजबूती मिल सके।
बैठक के दौरान नाबार्ड की ओर से जानकारी दी गई कि पैक्स सरकारी, निजी अथवा अपनी भूमि को लीज पर लेकर ग्रामीण हाट का संचालन कर सकते हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पैक्सों को ग्रामीण हाट संचालन के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल सके और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिल सके। बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड, डेयरी विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से जिले में सहकारिता व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jehanabad News: Cooperatives will get a new boost, DM gave instructions for business expansion of PACS and operation of rural haats.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़