दिल्ली-NCR में CNG के दाम फिर बढ़ गए हैं। 12 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी से ऑटो, टैक्सी और आम लोगों के मासिक बजट पर असर बढ़ा है।
CNG Price Hike in Delhi-NCR Again
देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता पहले से ही पेट्रोल और डीजल के भारी दामों से परेशान थी और अब सीएनजी के बढ़ते दाम भी आम आदमी की जेब पर चोट करने आ गई है। नए रेट के अनुसार आज दिल्ली में सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। कल तक यहां सीएनजी का रेट 81.09 रुपये था। अब दो रुपये की तेजी के बाद दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
12 दिनों में ₹6 प्रति किलो बढ़े सीएनजी के दाम
आम जनता के लिए झटका इसलिए बड़ा है क्योंकि पिछले 12 दिनों में चौथी बार सीएनजी के दाम बढ़े हैं। आज 26 मई की बढ़ोतरी से पहले शनिवार, 23 मई को भी सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी। तब इसका रेट 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये हुआ था। पूरे मई महीने की बात करें तो अब तक चार बार कीमतें बढ़ चुकी हैं। लगातार बढ़ते दामों से गाड़ी चलाने वालों का बजट बिगड़ गया है।

आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ
सीएनजी के दाम बढ़ने से अब ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और सीएनजी से चलने वाली निजी गाड़ियों से सफर करना काफी महंगा हो जाएगा। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बसों और कैब का एक बहुत बड़ा हिस्सा सीएनजी पर ही चलता है, इसलिए इस बढ़ोतरी का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन के किराए पर पड़ेगा और रोज आने-जाने वाले आम लोगों की जेब कटेगी। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से सामान लाने-ले जाने का खर्च माल ढुलाई बढ़ जाएगा। जानकारों का मानना है कि सड़क मार्ग से आने वाले जरूरी सामानों की ढुलाई महंगी होने से खुले बाजार में फल, सब्जियां और अन्य चीजें महंगी हो सकती हैं, जिसका सीधा असर हर घर की रसोई के बजट पर पड़ने वाली है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















