DW Samachar – Header
BREAKING

हरियाणा में एक लाख कोरोना मरीजों को मुफ्त में बांटी जाएगी पतंजलि की कोरोनील दवा

कोरोना की महामारी के दौरान हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में एक लाख कोरोना मरीजों को पतंजलि कंपनी की कोरोनिल दवा मुफ्त बांटी जाएगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा “हरियाणा में कोविड मरीजों के बीच एक लाख पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त … Read more

coronil

कोरोना की महामारी के दौरान हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में एक लाख कोरोना मरीजों को पतंजलि कंपनी की कोरोनिल दवा मुफ्त बांटी जाएगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा “हरियाणा में कोविड मरीजों के बीच एक लाख पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटी जाएंगी और इसका आधा खर्च पतंजलि ने और आधा हरियाणा सरकार के कोविड राहत कोष ने वहन किया जायेगा।

बता दें की यह घोषणा तब सामने आई है जब योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा ऐलोपैथिक दवाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नाराजगी जताई थी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का हवाला देते हुए शनिवार को कहा था कि रामदेव ने दावा किया है कि एलोपैथी ‘बकवास विज्ञान’ है और भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए मंजूर की गई रेमडेसिविर, फेवीफ्लू और ऐसी अन्य दवाएं कोरोना मरीजों का इलाज करने में कारगार साबित नहीं हुई हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़