DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित, 350 महिलाओं को मिला निःशुल्क चश्मा

Jehanabad News: ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित, 350 महिलाओं को मिला निःशुल्क चश्मा
IMG_20260525_175737

जहानाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत के भेवर गांव में “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं के लिए नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। शिविर का उद्देश्य 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में बढ़ रही निकट दृष्टि दोष की समस्या को दूर कर उन्हें दैनिक कार्यों में सहायता प्रदान करना है। सदर प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत के भेवर गांव में “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” प्रोजेक्ट के तहत प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन पीसीआई के प्रोग्राम मैनेजर एजाज अहमद, संघ अध्यक्ष नीतू कुमारी, डीबीएस के देवांजन शर्मा तथा जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


इस शिविर में करीब 300 से 350 महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में अक्सर निकट दृष्टि दोष की समस्या होने लगती है, जिससे उन्हें सिलाई-कढ़ाई, खाना बनाने, पढ़ने-लिखने और अन्य घरेलू कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान करना है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। चश्मा मिलने के बाद महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में समिति की लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी तथा पीसीआई के प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Eye check-up camp organised for women under Glasses for Livelihood Project, 350 women received free glasses

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़