DW Samachar – Header
BREAKING

Mahakumbh 2025: पीएम मोदी आज महाकुंभ पहुंचेंगे, संगम में लगाएंगे डुबकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 11 महाकुंभ पहुंचेंगे। और संगम में स्नान करेंगे। पीएम साधु-संतों से मिल सकते हैं। करीब ढाई घंटे वह प्रयागराज में रहेंगे। इसके बाद पतितपावनी गंगा, श्यामल यमुना व अदृश्य सरस्वती … Read more

Mahakumbh 2025 PM Modi reaches Prayagraj to take a holy dip at Sangam
Mahakumbh 2025 PM Modi reaches Prayagraj to take a holy dip at Sangam
Mahakumbh 2025 PM Modi reaches Prayagraj to take a holy dip at Sangam

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 11 महाकुंभ पहुंचेंगे। और संगम में स्नान करेंगे। पीएम साधु-संतों से मिल सकते हैं। करीब ढाई घंटे वह प्रयागराज में रहेंगे। इसके बाद पतितपावनी गंगा, श्यामल यमुना व अदृश्य सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में प्रधानमंत्री स्नान करेंगे। इसके बाद वीआइपी जेटी पर वह विधि-विधान से जीवनदायिनी गंगा की पूजा करेंगे और आरती उतारेंगे। यहां पर वह अखाड़ों, आचार्यबाड़ा, दंडीबाड़ा व खाकचौक के प्रमुख संतों से भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद आज ही वह दिल्ली भी लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को एनएसजी ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है। पीएम के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी आएंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर महाकुंभ मेले तक संदिग्धों की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक बमरौली एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। 54 दिन में पीएम का यह दूसरा दौरा है। मोदी के आने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। प्रधानमंत्री महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना किए थे। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी आए थे।बता दें कि मंगलवार को ही सीएम योगी प्रयागराज भी पहुंचे। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने सीएम योगी संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़