DW Samachar – Header
BREAKING

मुंबई सिविल कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश, अब सलमान के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर टिप्पणी करते हुए केआरके यानी कमाल राशिद खान ने बड़ा पंगा ले लिया था। केआरके ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का निगेटिव रिव्यू भी किया था। इतना हीं नहीं सलमान खान को काफी खरी खोटी के साथ कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम … Read more

salman-khan-vs-krk

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर टिप्पणी करते हुए केआरके यानी कमाल राशिद खान ने बड़ा पंगा ले लिया था। केआरके ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का निगेटिव रिव्यू भी किया था। इतना हीं नहीं सलमान खान को काफी खरी खोटी के साथ कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। इस मामले पर बुधवार को सलमान खान द्वारा केआरके पर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई हुई।

सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित किया गया। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा, ‘प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।’ इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है।

Digital Women Trust

बता दें, इस आदेश के अंतर्गत केआरके अब सलमान खान, उनके परिवार, निर्देशक, शेयर होल्डर या सलमान खान की कंपनी के खिलाफ नाम लेने से रोकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़