DW Samachar – Header
BREAKING

Kerala CM Face: चुनाव परिणाम के एक सप्ताह बाद भी केरल में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं तय कर पा रही कांग्रेस, दिल्ली में आज हाई कमान की बैठक में तय होने की संभावना

केरल में चुनाव जीतने के एक सप्ताह बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाई है। जानिए कौन हैं रेस में और क्यों फंसा फैसला। Kerala CM Face Still Unclear After Election Win पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामो के बाद मुख्यमंत्री बनाने से लेकर मंत्रिमंडल तक के विस्तार की प्रक्रिया … Read more

Kerala CM Face Still Unclear After Election Win

केरल में चुनाव जीतने के एक सप्ताह बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाई है। जानिए कौन हैं रेस में और क्यों फंसा फैसला।

Kerala CM Face Still Unclear After Election Win

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामो के बाद मुख्यमंत्री बनाने से लेकर मंत्रिमंडल तक के विस्तार की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। लगभग सभी राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे साफ हो चुके हैं लेकिन केरल में अब भी मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। केवल एक राज्य में विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के एक सप्ताह के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर पाई है। ऐसे में आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसके बाद आसार है कि मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगी।

Digital Women Trust

आज क्या होने वाला है?

बता दें कि आज कांग्रेस नेतृत्व आज पूर्व केपीसीसी अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों से राय-मशविरा करेगा। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिनमें वी एम सुधीरन, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, के मुरलीधरन, के सुधाकरन और एम एम हसन शामिल हैं।
इसके अलावा वरिष्ठ विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन और कार्यकारी अध्यक्ष पी सी विष्णुनाथ, शफी परंबिल और ए पी अनिल कुमार भी बैठक में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन चर्चाओं के बाद कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला ले सकता है।

कौन कौन हैं मुख्यमंत्री पद की रेस में ?

फिलहाल तीन बड़े नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं
रमेश चेन्निथला
वीडी सतीशन
केसी वेणुगोपाल
एपी अनिल कुमार
इससे पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने केरल के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय ली थी। इसके बाद तीनों दावेदारों और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ के साथ भी अलग-अलग बातचीत हुई, लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

सतीशन बनाम वेणुगोपाल?

सूत्रों के मुताबिक, वी डी सतीशन को जमीनी स्तर पर यूडीएफ कार्यकर्ताओं और सहयोगी दल IUML का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थकों का दावा है कि जनभावना उनके पक्ष में है।

वहीं, वेणुगोपाल खेमे का कहना है कि उन्हें अधिकांश विधायकों और कई सांसदों का समर्थन हासिल है। हालांकि उनके नाम पर एक बड़ी चिंता यह भी बताई जा रही है कि मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में दो उपचुनाव कराने पड़ सकते हैं।

चेन्निथला भी मजबूत दावेदार

रमेश चेन्निथला खेमा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को बड़ा आधार बता रहा है। समर्थकों का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर इस बार उन्हें मौका मिलना चाहिए।

आखिर देरी क्यों हो रही?

कांग्रेस नेतृत्व किसी भी गुट में नाराजगी नहीं चाहता। यही वजह है कि हाईकमान लगातार अलग-अलग नेताओं से राय लेकर व्यापक सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद अंदरूनी कलह खुलकर सामने न आए।

कब हो सकता है मुख्यमंत्री चेहरे का एलान?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में आज होने वाली बैठकों के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान जल्द किया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय पूरी तरह कांग्रेस हाईकमान पर निर्भर करेगा।

Kerala CM Face, Kerala Congress News, Congress High Command Meeting, VD Satheesan News, KC Venugopal CM Race, Ramesh Chennithala, Kerala Political News, UDF Government Kerala, Kerala Congress CM Decision, Kerala CM Announcement

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़