DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व हिंदू परिषद्-बजरंग दल की जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

Jehanabad News: विश्व हिंदू परिषद्-बजरंग दल की जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
InShot_20261016_053342596


हित चिंतक और गौ सम्मान आह्वान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान


जहानाबाद। विश्व हिंदू परिषद्-बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को ठाकुरवाड़ी संस्कृत विद्यालय, जहानाबाद में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान दुर्गा पूजा, शस्त्र पूजा, हित चिंतक अभियान और गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न अभियानों के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी संचालन के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपने के लिए नए दायित्वों की भी घोषणा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद् के जिला मंत्री रविश कुमार उपस्थित रहे। वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल कुमार, नगर संयोजक अमीश कुमार और मिलन केंद्र प्रमुख आदित्य राज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों को अनुशासित एवं संगठित तरीके से संचालित करने की अपील की।
बैठक में हित चिंतक अभियान और गौ सम्मान आह्वान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Upcoming programs discussed at the Vishva Hindu Parishad-Bajrang Dal district meeting

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़