DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नारायणपुर पंचायत में ‘सखी सिलाई सेंटर’ बना महिलाओं की उम्मीद, हुनर से आत्मनिर्भरता की नई राह

Jehanabad News: नारायणपुर पंचायत में ‘सखी सिलाई सेंटर’ बना महिलाओं की उम्मीद, हुनर से आत्मनिर्भरता की नई राह
InShot_20260721_160927432

जहानाबाद/रतनी प्रखंड की नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। यहां सखी सिलाई सेंटर द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
केंद्र की व्यवस्थापक रेखा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सलवार-सूट सहित विभिन्न प्रकार के महिलाओं के परिधानों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में केंद्र पर 15 सिलाई मशीनों के माध्यम से दो पालियों में प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। पिछले दो महीनों में 140 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सिलाई कार्य में दक्ष हो चुकी हैं, जबकि प्रतिदिन करीब 120 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। एक माह के प्रशिक्षण के बाद महिलाएं सिलाई का आवश्यक कौशल सीखकर रोजगार के लिए तैयार हो रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान का लक्ष्य 300 महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। इसके बाद सलेमपुर में ही कपड़ा सिलाई उद्योग की स्थापना की जाएगी, जहां 50 सिलाई मशीनें लगाई जाएंगी। इस उद्योग में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका अर्जित कर सकें।


प्रशिक्षण ले रही रूबी देवी ने बताया कि वह गांव की बहू हैं और आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से सिलाई सीख रही हैं। वहीं प्रियंका कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ किसी हुनर का होना आज के समय की जरूरत है। यहां मिल रहा प्रशिक्षण भविष्य में उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेगा। व्यवस्थापक रेखा देवी ने कहा कि उनका उद्देश्य नारायणपुर पंचायत की अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जैसे-जैसे महिलाओं का पंजीकरण बढ़ेगा, उन्हें प्रशिक्षण देकर प्रस्तावित सिलाई उद्योग से जोड़ा जाएगा। उनका विश्वास है कि यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: ‘Sakhi Silai Centre’ in Narayanpur Panchayat becomes a beacon of hope for women—a new path to self-reliance through skill-building.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़