DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जमीन विवाद ने ली एक और जान, 60 वर्षीय विजय यादव की गोली मारकर हत्या, बेटे की भी हो चुकी थी हत्या

Jehanabad News: जमीन विवाद ने ली एक और जान, 60 वर्षीय विजय यादव की गोली मारकर हत्या, बेटे की भी हो चुकी थी हत्या।
IMG_20260721_085809

2025 में बड़े बेटे की हत्या के बाद अब पिता बने निशाना, परिजनों ने गवाही रोकने की साजिश का लगाया आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र के डकरा मोड़ के समीप सोमवार शाम जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। परसौना गांव निवासी 60 वर्षीय विजय यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, विजय यादव गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर बराबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि परिवार का अपने ही गोतिया पक्ष के लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 4 जनवरी 2025 को उनके बड़े भाई लोकनाथ यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

परिजनों के अनुसार, हत्या के मुकदमे में अब तक दो गवाहों की गवाही हो चुकी थी, जबकि आगामी 6 तारीख को एक और गवाह की पेशी निर्धारित थी। उनका आरोप है कि मुकदमे को प्रभावित करने और गवाही रुकवाने की मंशा से इस हत्या को अंजाम दिया गया। घटना के समय विजय यादव के साथ उनका एक बेटा भी मौजूद था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही बराबर थाना प्रभारी फूलचंद कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Digital Women Trust

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आरोपी पक्ष फिलहाल फरार है और उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Land dispute claims another life; 60-year-old Vijay Yadav shot dead; his son had also been murdered previously.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़