DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्थाई सशक्त कमेटी चुनाव को लेकर नगर परिषद की सियासत गरमाई

Jehanabad News: स्थाई सशक्त कमेटी चुनाव को लेकर नगर परिषद की सियासत गरमाई
InShot_20260528_195034591

जहानाबाद नगर परिषद की स्थाई सशक्त कमेटी के चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 29 मई को होने वाला यह चुनाव नगर परिषद की सियासत को पूरी तरह गर्म कर चुका है। विभिन्न वार्डों के पार्षद अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं, वहीं संभावित प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। नगर परिषद वार्ड संख्या 31 के पार्षद एवं स्थाई सशक्त कमेटी के उम्मीदवार संजय कुमार ने इस चुनाव को शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से गुटबाजी की राजनीति से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में आपसी तालमेल की कमी के कारण शहर के कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संजय कुमार ने कहा कि स्थाई सशक्त कमेटी नगर परिषद की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं पर निर्णय लिए जाते हैं। ऐसे में योग्य, ईमानदार और विकासशील सोच रखने वाले प्रतिनिधियों का चयन बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पार्षदों से शहरहित को सर्वोपरि रखते हुए मतदान करने का आग्रह किया। इधर चुनाव को लेकर नगर परिषद के गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थन में माहौल बनाने और पार्षदों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Politics in the city council heats up over the permanent empowered committee elections.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़