DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नशा मुक्ति का संकल्प, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान शुरू

Jehanabad News: नशा मुक्ति का संकल्प, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान शुरू
IMG_20250626_195026

जहानाबाद, जिले में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनजागरूकता की नई शुरुआत की गई। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत एडीएम ब्रजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें कलाकारों ने नशे की लत से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह नशा परिवारों को तोड़ देता है, युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल देता है और समाज को खोखला करता है।

Digital Women Trust

एडीएम ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “नशा समाज के लिए कैंसर की तरह है। इसे खत्म करने के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। युवाओं को नशे से दूर रखकर रचनात्मक दिशा में मोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में पोस्टर, रैली, जनसभा, शपथ ग्रहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, बुद्धिजीवी और आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने ‘नशामुक्त जहानाबाद’ के निर्माण का संकल्प लिया।

Jehanabad News: Pledge for de-addiction, awareness campaign started with street play

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़