DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने जहानाबाद में महिला सशक्तिकरण की सराहना की

जहानाबाद  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने आज जहानाबाद के ग्रामप्लेक्स भवन में एक विशेष कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।
मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीमती रहाटकर ने कहा, “आज मैंने यहाँ की महिलाओं से संवाद किया। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि बड़ी संख्या में महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। ये महिलाएँ न केवल अपने परिवारों को संबल दे रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक भी बन रही हैं।”

उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला समूहों की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुँचे।

Jehanabad News: National Commission for Women Chairperson Vijaya Rahatkar praised women empowerment in Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News